ऐलान / फिर बदली अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट, मुंबई के सिनेमाघरों में 24 घंटे चलेगी




अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट बदलकर 3 दिन पहले यानी 24 मार्च कर दी गई। 'सूर्यवंशी' ऐसी पहली बॉलीवुड फिल्म भी होगी, जिसे रिलीज के बाद मुंबई में 24 घंटे में कभी भी देखा जा सकेगा। 'सूर्यवंशी' में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे। कटरीना कैफ अक्षय के अपोजिट नजर आएंगी। सबसे पहले यह फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होनी थी। लेकिन सलमान खान की फिल्म के साथ क्लैश से बचने के लिए इसे टाला गया था।